टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने निर्माणाधीन मानपुर पुलिया का निरीक्षण किया

जयपुर : सिरोही

सिरोही, 29 जुलाई। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने मंगलवार को आबूरोड़ के मानपुर में निर्माणधीन पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौक़े पर कार्य की लागत, कार्य आरम्भ एवं कार्य समाप्ति का बोर्ड नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिला प्रमुख ने अधीक्षण अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर ठेकेदार द्वारा किये जा रहे कार्य की गुणवत्ता सुधारने, पुलिया पर कंकर पत्थर वाली गिट्टी ना डालकर बड़े बड़े पत्थर डाले जा रहे थे जिससे कॉम्पेक्सन सही नहीं हो रहा था जिस पर नाराज़गी व्यक्त करते हुये अधीक्षण अभियंता को पुलिया निर्माण कर रहे ठेकेदार को पाबंद करने के लिए निर्देशित किया। बारिश के मौसम में आमजन को आवागमन में हो रही दुविधा होने पर भी रोष प्रकट किया। उन्होंने कार्य पूर्ण की अवधि भी मई माह में समाप्त होने के बावजूद कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्य को जल्द पूर्ण करवाने का निर्देश दिया।

 

विज्ञापन

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!