“दवा, सेवा के साथ टीबी मरीजों के लिए पोषण भी “
"टीबी हारेगा-देश जीतेगा"

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से दिनांक 27 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत चिकित्सा विभाग के चिकित्सक एवं स्टाफ निक्षय मित्र बनेगे तथा टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट का वितरण करेंगे ।
इसी अभियान के तहत आज दिनांक 27 जुलाई 2025 को एएनएमटीसी सेंटर सिरोही में निक्षय पोषण किट वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुया ।

निक्षय पोषण किट का वितरण प्रभारी सचिव श्री अनिल अग्रवाल , सांसद श्री लुंबाराम चौधरी, जिला कलेक्टर श्रीमती अल्पा चौधरी, जिला प्रमुख श्री अर्जुन राम पुरोहित ,एडीएम डॉ दिनेश राय सापेला , मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र अग्रवाल , पुलिस उपाधीक्षक श्री मुकेश जी चौधरी एवं जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ के हाथो हुया ।
कार्यक्रम में बोलते हुए प्रभारी सचिव श्री अनिल अग्रवाल ने चिकित्सा विभाग द्वारा की गई इस पहल की सराहना की तथा बताया कि टीबी मरीजों के लिए अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता रहती है जिसकी पूर्ति निक्षय मित्र के माध्यम से प्रदान किए जा रहे पोषण किट से होगी ।
कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद श्री लुंबाराम चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए ही प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया है जिसको हम सभी को मिलकर सफल बनाना है ।
जिला कलेक्टर श्रीमती अल्पा चौधरी में बताया कि चिकित्सा विभाग की तरह अन्य विभागों को भी प्रेरित कर नक्षय मित्र बनायेंगे ।
कार्यक्रम में बोलते हुए जिला प्रमुख श्री अर्जुन राम पुरोहित ने बताया कि भजन लाल सरकार की मंशानुरूप जिला सिरोही टीबी को हराने के लिए धृढ़ संकल्प है एवं अभियान के अनुरूप हम सभी को मिलकर टीबी को हराना है ।
जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ ने बताया कि हम सभी को सरकार के साथ मिलकर टीबी के बीमारी के विरुद्ध चलाए जा रहे इस महा अभियान को सफल बनाना है ।

एडीएम डॉ दिनेश राय सापेला ने बताया कि टीबी मरीजों को समय पर इलाज लेना है एवं पूरा इलाज लेना है जिससे मरीज भी स्वस्थ हो जाए तथा दूसरे व्यक्ति को भी नहीं फैले ।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से अन्य लोगो को प्रेरणा मिलती है तथा समाज में टीबी से लड़ने के लिए जागरूकता आती है ।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खराडी ने बताया कि चिकित्सा विभाग सिरोही द्वारा अब तक कुल 328 निक्षय मित्र बनाये जा चुके है जिनके द्वारा 550 किट मरीजों को वितरित किए जा रहे है एवं चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी, चिकित्सक एवं स्टाफ को प्रेरित कर 31 जुलाई 2025 तक निक्षय मित्र बना दिया जाएगा ।
जिला क्षय अधिकारी डॉ विवेक जोशी ने बताया कि टीबी मरीजों के लिए दवाइयो के साथ साथ पोषण देना बहुत जरूरी है जिसके तहत सरकार 1000/- प्रति माह मरीजों को सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते है तथा निक्षय मित्र बनाकर मरीजों को अतिरिक्त पोषण के लिए पोषण किट प्रदान किए जा रहे है ।
कार्यक्रम में डॉ बजरंग रेवाड, आरसीएचओ डॉ रितेश सांखला, फार्मासिस्ट रजत गुर्जर, डीपीसी सत्यभान सिंह, नर्सिंग ऑफिसर भूपेंद्र विश्नोयी,पीपीएम दिलीप दाना , बीपीएम मदन लाल,एसटीएलस विनोद राईका, एसटीस दीपक कुमार , रेडियोग्राफर योगेश बिजरनीया, प्रशानिक अधिकारी गोपाल माली, पीसीपीएनडीटी कॉर्डिनेटर देव किशन संघानी, हर्षित राठौड़, सुरेश जिंगर, विष्णु कुमार, डीपीएम नरेश कुमार , टीबी चैम्पियन पुखराज एवं बीसीएमओ शियोगंज डॉ कोशल ओहरी इत्यादि उपस्थित थे ।




