टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सिरोही, 25 जुलाई। श्री मनोरमा गौलोक तीर्थ नंदगांव परिसर (केशुआ) में शुक्रवार को एक पेड मां के नाम तथा हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा पौधारोपण के कार्यक्रम से जहां वृह्द स्तर तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाता है। वहीं ऐसे आयोजन सभी को प्रकृति से जोड़ने, उसके संरक्षण के प्रयास करने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की बात करते हुए ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि पेड लगाने के साथ-साथ लगाए हुए पेडों का संरक्षण भी अति आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक पेड लगाने व पेड़ों का नही काटने का संदेश दिया साथ ही गाय की महत्ता उत्पादों की महत्ता तथा शास्त्रों में बताए गए गाय के महातम्य की जानकारी दी।  

कार्यक्रम में जसराज पुरोहित ने स्वागत उद्बोधन दिया। वहीं रघुनाथ सिंह ने बताया कि गाय जीवन जीने की पद्धति सिखाती है।

इस दौरान मौजूद समस्त जनप्रतिनिधियों ने गाय के हमारे जीवन में महत्व के बारे में बताते हुए गौशाला के कार्यां की सराहना की साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विभिन्न अभियानों के माध्यम से अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। एक पेड मां के नाम तथा हरियालो राजस्थान जैसे अभियान राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाते है।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने गौशाला के वृहद परिसर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान राधिका देवासी, पूर्व राज्य मंत्री भूपेन्द्र देवासी, पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित, डॉ. रक्षा भंडारी, सुरेश कोठारी, गणपतसिंह, दक्षा देवडा, प्रकाश रावल, हंसराज पुरोहित, अम्बालाल व्यास, मुकेश राजपुरोहित, अति. जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!