टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

FL-CRP प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

सिरोही

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सिरोही एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित FL-CRP प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

समापन अवसर पर आरसेटी निदेशक श्री सवाराम मीणा एवं राजीविका के जिला प्रबंधक (DM) श्री कार्तिक श्रृंगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

निदेशक श्री सवाराम मीणा ने प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यह छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम FL-CRP सखियों के क्षमता विकास हेतु आयोजित किया गया था, जिसमें सिरोही जिले के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक श्री पपीया राम मीणा, कार्यालय सहायक श्री भंवरलाल परमार, श्री दिनेश कुमार प्रजापत एवं श्री देवराज वाघेला भी मौजूद रहे एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!