टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

ब्लॉक स्तरीय जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं ई-ग्राम का प्रशिक्षण दिया

सिरोही, 24 जुलाई। ब्लॉक स्तरीय जन्म-मृत्यु एवं विवाह रजिस्ट्रीकरण के लिए प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार, सिरोही में जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सिरोही सीयाराम मीना एवं विकास अधिकारी मंछाराम की मोजुदगी में आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक सिरोही के सभी रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार उपस्थित रहें।

मास्टर ट्रेनर प्रणवीर सिंह, सहा.साख्यिकी अधिकारी द्वारा जन्म-मृत्यु एवं विवाह रजिस्ट्रीकरण के लिए विस्तार से प्रशिक्षण दिया तथा पहचान पोर्टल के बारें विभिन्न नवीन संशोधनों व तकनिकी समस्याओं के निवारण कि भी जानकारी दि गई।

द्वितीय पारी में मास्टर ट्रेनर सोहन लाल वर्मा, संगणक द्वारा ई-ग्राम परियोजना वर्ष 2025-26 के लिए प्रमाणित सूचना संकलन एवं दिशा निर्देश अद्यतन के बारें में सभी ई-ग्राम प्रभारियों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी ममता राव, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अन्य कार्मिक उपस्थित रहें। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों एवं उनकी जिज्ञासाओं का समुचित उत्तर देकर समाधान किया गया।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!