टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

भील प्रदेश की मांग पर आई मंत्री बाबू लाल खराड़ी की प्रतिक्रिया, कहा- सियासत है… अब अलग से क्या किया जाए

भील प्रदेश की मांग को लेकर आदिवासी नेता और राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है

राजस्थान के आदिवासियों द्वारा भील प्रदेश की मांग काफी समय से की जा रही है. इसे लेकर पहले भी आंदोलन हो चुके हैं जिसमें भील आदिवासियों की मांग है कि उनका एक अलग राज्य बनाया जाए. वहीं भील प्रदेश की मांग को सांसद राजकुमार रोत ने एक बार फिर हवा दे दी है. क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर भील प्रदेश की मांग करते हुए एक भील प्रदेश का नक्शा जारी किया है और लिखा है ‘हम भील प्रदेश लेके रहेंगे.’ राजकुमार रोत की इस मांग के बाद राजस्थान में नई सियासत फिर शुरू हो गई है

भील प्रदेश की मांग को लेकर आदिवासी नेता और राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. बाबू लाल खराड़ी ने भील प्रदेश को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि यह मांग बेकार है और इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है

 

राजकुमार रोत की भील प्रदेश की मांग को बाबू लाल खराड़ी ने सियासत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व हर वर्ग और सभी लोगों के लिए काम किया जा रहा है. केंद्र और राज्य की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. योजनाओं का फायदा सभी को मिल सके, इस पर काम किया जा रहा है. ऐसे में किसी भी समुदाय के लिए अलग से क्या किया जा सकता है, जब सभी को एक साथ लाभ दिया जा रहा है

बाबू लाल खराड़ी ने कहा कि यह मांग सही नहीं है. आदिवासियों के लिए कई सारे काम किये जा रहे हैं. अब इस तरह की मांग सही नहीं है. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर समस्या का समाधान किया जा सकता है. लेकिन इस तरह के अलगाव की बात करना सही नहीं है

सांसद राजकुमार रोत ने भील राज्य की मांग को लेकर गोविंद गुरु के नेतृत्व में 1913 में 1500 से अधिक आदिवासी मानगढ़ पर शहीद हुए थे. आजादी के बाद भील प्रदेश को चार राज्य में बांटकर इस क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय किया. गोविंद गुरु के नेतृत्व में शहीद हुए 1500 से अधिक शहीदों के सम्मान में भील प्रदेश राज्य बनाना है

हालांकि उन्होंने अपने अकाउंट पर जो नक्शा पोस्ट किया है वो अंग्रेज़ों के समय का है. अंग्रेज़ों ने प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए यह नक्शा बनाया था, लेकिन बाद में आदिवासियों की भील प्रदेश बनाने की मांग अलग-अलग राज्यों में फैल गई

बता दें, भील प्रदेश की मांग वैसे तो राजस्थान में शुरू हुई लेकिन यह धीरे-धीरे एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र तक पहुंच गई है. दरअसल, ब्रिटिश सेना द्वारा राजस्थान और गुजरात बॉडर्र पर साल 1913 में मानगढ़ में नरसंहार हुआ था. जिसमें भीलों की मौत हुई थी. इस घटना के बाद से भी भीलों के अलग राज्य की मांग की जा रही है. हालांकि यह बड़ी मांग है क्योंकि इसमें 4 राज्यों के 43 जिलों को अलग करने की मांग है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!