टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

चूरू में जगुआर फाइटर जेट क्रैश के बाद आया वायु सेना का पहला बयान, दोनों पायलट शहीद

वायुसेना ने इस हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था और हादसा तकनीकी कारणों से हो सकता है लेकिन वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी

भारतीय वायुसेना का एक जगुआर ट्रेनर विमान राजस्थान के चूरू जिले में नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान हादसे का शिकार हो गया. वायुसेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना रूटीन फ्लाइट के दौरान हुई

वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि हादसे में किसी नागरिक या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. दुर्घटना स्थल को सुरक्षात्मक घेरे में ले लिया गया है. भारतीय वायुसेना ने दोनों पायलटों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है, IAF को इस दुर्घटना में दो बहुमूल्य जीवनों की क्षति पर गहरा दुख है. हम इस कठिन समय में शोकसंतप्त परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं

वायुसेना ने इस हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था और हादसा तकनीकी कारणों से हो सकता है लेकिन वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी

सेना के सूत्रों के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था. जगुआर विमान कम ऊंचाई से तीव्र हमला करने वाला फाइटर जेट है. यह ब्रिटिश-फ्रेंच सुपरसोनिक जेट अटैक एयरक्राफ्ट है जो ग्राउंड अटैक और एंटी-शिप मिशन के लिए इस्तेमाल होता है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!