टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

बिजली समस्याओं को लेकर जोधपुर डिस्कॉम का अभियान:5 हजार 680 समस्याओं का समाधान, उपभोक्ता 1912 पर कर सकते हैं शिकायत

जोधपुर डिस्कॉम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं का जनसुनवाई के माध्यम से समाधान किया जा रहा है। जोधपुर डिस्कॉम की ओर से इन दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा योजना के तहत विद्युत समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। डिस्कॉम की ओर से करीब 5000 से अधिक जगहों पर झूलते बिजली तार और खंभे ठीक करवाए गए।

डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल ने बताया- पखवाड़ा अवधि में जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की की यदि उन्हें बिजली के तार, खंभे या पेड़ की वजह से किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़े तो तुरंत 1912 पर कॉल कर सूचना दे, जिससे कि जल्द समाधान किया जा सकें।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 4 जुलाई तक जोधपुर शहर में 1320, जोधपुर ग्रामीण में 272, फलोदी में 282, पाली में 179, सिरोही में 13, जैसलमेर में 280, बीकानेर में 809, हनुमानगढ़ में 707, श्रीगंगानगर में 337 और चूरू में 1481 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए कुल 5680 प्रकरणों में बिजली के झूलते तारों और खंभों को दुरुस्त किया गया है।

इसके अलावा विद्युत लाइनों के संपर्क में आने वाले पेड़ों की कटिंग भी दुर्घटना रोकथाम और निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर 6 हजार से अधिक जगहों पर पेड़ों की कटाई की गई है। इसके तहत जोधपुर शहर में 1819, जोधपुर ग्रामीण में 363, फलोदी में 206, पाली में 774, सिरोही में 102, जैसलमेर में 136, बीकानेर में 491, हनुमानगढ़ में 812, श्रीगंगानगर में 314 और चूरू में 1645 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल 6662 पेड़ों की कटिंग की गई है।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!