क्राइमटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

प्राइवेट बस में युवती से छेड़छाड़, फोन करने पर आए भाई से मारपीट की कोशिश

सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एमआर ट्रेवल्स की बस को जब्त कर लिया. हालांकि, छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले दोनों आरोपी फरार हो गए

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक प्राइवेट बस के स्टाफ द्वारा युवती के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार सुबह उस वक्त की बताई जा रही है जब एमआर ट्रेवल्स की बस जोधपुर से बाड़मेर आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में दो स्टाफ प्रेम और रेखाराम ने एक युवती के साथ बदसलूकी की. आरोप है कि उन्होंने युवती को आपत्तिजनक इशारे किए और जबरन मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास किया

पीड़िता ने बताया कि जब वह बस में यात्रा कर रही थी, तभी बस स्टाफ ने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी. जब उसने इसका विरोध किया, तो वे और अधिक आक्रामक हो गए. पीड़िता ने बताया कि बस स्टाफ ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और उसका बाइक से पीछा किया. जब पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा, तो बस स्टाफ ने उसके साथ भी मारपीट की कोशिश की

सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एमआर ट्रेवल्स की बस को जब्त कर लिया. हालांकि, छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले दोनों आरोपी फरार हो गए. पीड़िता ने कोतवाली थाने में नामजद बस स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है

इस घटना ने निजी बसों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. सरकार ने भले ही सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हों, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है. इस घटना से यह साफ होता है कि निजी बसों में महिलाओं की सुरक्षा में चूक हो रही है. महिलाओं की सुरक्षा हर जगह जरूरी है, खासकर सार्वजनिक वाहनों में. निजी बस संचालकों को चाहिए कि वे अपने बसों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें और स्टाफ को ट्रेनिंग दें

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!