टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

भवरानी में पूर्व सरपंच की जयंती पर 51 यूनिट हुआ रक्तदान

जालोर: भवरानी कस्बे में रविवार को पूर्व सरपंच स्वर्गीय पीराराम देवासी की 28वीं जन्म जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 51 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया।

वहीं आसपास के गांव बाला, सांडन, रायथल, नोसरा, पाणवा से कई लोगों ने भाग लिया। लक्ष्मण कुमार ने बताया कि स्वर्गीय पीराराम एक महान व्यक्ति थे। जिन्होंने अपने जीवन में कई लोगों के जीवन को छुआ। उनका जन्मदिन एक ऐसा अवसर है, जो उनके नेक काम को आगे बढ़ाता हैं। रक्तदान एक महान कार्य है जो किसी के जीवन को बचा सकता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश राजपुरोहित, ओडवाडा प्रशासक लक्ष्मण पटेल, भवरानी प्रशासक गोविंदराम सुथार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सावलाराम देवासी, अशोक कुमार प्रजापत ,अशोक सिंह राजपुरोहित ,सतवंत सिंह पडियार, दशरथ सिंह सांडन वगताराम बाला ,केशव सिंह सांकरणा ,छगनलाल गर्ग व अस्पताल के डॉक्टर राधेश्याम गुप्ता ,गणेशराम चौधरी अक्षय पाल सिंह , वेटेरनरी डॉक्टर पूराराम चौधरी भामाशाह भेराराम भाटी ,फूल सिंह दहिया, मदनलाल लखारा, तथा विभिन्न गांव के कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!