क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी में मारा छापा, फर्जी डिग्री से जुड़ा है मामला

राजस्थान में फर्जी डिग्री रैकेट के खिलाफ कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपनी मुहिम जारी रखते हुए, गंगरार (चित्तौड़गढ़) स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में छापा मारा

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फर्जी डिग्री रैकेट के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए, चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में अचानक छापा मारा. कृषि विभाग से संबंधित फर्जी डिग्रियों के मामले को लेकर की गई इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है

क्या है पूरा मामला?

मंत्री मीणा को शिकायतें मिली थीं कि मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कृषि डिप्लोमा कोर्स के नाम पर छात्रों को महज दो घंटे की पढ़ाई कराकर सीधे फर्स्ट डिवीजन में पास किया जा रहा है और उन्हें फर्जी डिग्रियां थमाई जा रही हैं. इस गंभीर धांधलेबाजी की सूचना मिलते ही किरोड़ी लाल मीणा अपनी टीम के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के यूनिवर्सिटी पहुंचे, जिससे वहां खलबली मच गई

मंत्री ने सीधे बी.एससी एग्रीकल्चर के छात्रों से बातचीत की और उनसे उनके कोर्स, कक्षाओं के संचालन और परीक्षा प्रक्रिया के बारे में गहन जानकारी ली.

छात्र का चौंकाने वाला खुलासा

शिकायतकर्ता छात्र स्वतंत्र बिश्नोई ने मंत्री के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया. बिश्नोई ने बताया कि वह कॉमर्स स्ट्रीम से है, लेकिन बीकानेर के एक दलाल ने उससे ₹50,000 लेकर उसे मेवाड़ यूनिवर्सिटी भेजा था. उसने बताया कि उसे न तो कोई क्लास अटेंड करनी पड़ी और न ही कोई पढ़ाई कराई गई. उसे सीधे परीक्षा के लिए बुलाया गया. बिश्नोई ने दावा किया कि कॉपियां वहीं हाथोंहाथ चेक हुईं और बिना सही जवाब लिखे ही उसे फर्स्ट डिवीजन में पास कर डिग्री दे दी गई

यूनिवर्सिटी की मान्यता पर सवालिया निशान

मंत्री के इस औचक दौरे से यूनिवर्सिटी की मान्यता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय की मान्यता स्पष्ट नहीं है, और इस पर पहले से ही कई सवाल उठते रहे हैं. कृषि मंत्री ने संकेत दिया है कि इस संस्थान की मान्यता और शैक्षणिक गुणवत्ता की गंभीर और विस्तृत जांच की जाएगी

 

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!