क्राइमटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

भोजासर थाने का कॉन्स्टेबल खेतों में तड़पता मिला:मिट्टी से सना था शरीर, हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ा; थाने में खड़ी मिली गाड़ी

फलोदी जिले के भोजासर थाने में तैनात एक कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कॉन्स्टेबल थाने से 30 किलोमीटर दूर पलीना गांव में सूने इलाके में पड़ा मिला

जिस समय लोगों ने उसे देखा तब कॉन्स्टेबल की सांसे चल रही थी, लेकिन फलोदी हॉस्पिटल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया कॉन्स्टेबल का शरीर मिट्टी से सना था। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है

कॉन्स्टेबल शैतानराम खेतों में तड़पता मिला

थाने से 30 किलोमीटर दूर पड़ा मिला कॉन्स्टेबल

फलोदी थाना सीआई महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया-गुरुवार सुबह 8 बजे लोहावट थाना क्षेत्र के पलीना गांव से 2 किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में फलोदी जिले के जांबा निवासी और भोजासर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल शैतानराम (35) पुत्र जोराराम पड़ा मिला

कॉन्स्टेबल शैतानराम की उस समय सांसे चल रही थी कॉन्स्टेबल ने केवल पैंट पहनी हुई थी पैंट और शरीर मिट्टी से सना था पास ही में कॉन्स्टेबल का मोबाइल पड़ा मिला कॉन्स्टेबल का शर्ट-टीशर्ट और चप्पल-जूते आसपास कहीं नहीं मिले

एंबुलेंस से कॉन्स्टेबल को फलोदी जिला अस्पताल पहुंचाया गया

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी पुलिस के पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस से कॉन्स्टेबल को फलोदी जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया लेकिन रास्ते में कॉन्स्टेबल की मौत हो गई फलोदी पुलिस थाना के सीआई महेंद्र दत्त शर्मा भी सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है

सीआई ने बताया-कॉन्स्टेबल के पास एक क्रेटा कार है जो भोजासर थाने में खडी है कॉन्स्टेबल भोजासर से पलीना कैसे पहुंचा और उसकी ये हालत कैसे हुई इसकी जांच कर रह हैं

अस्पताल में कॉन्स्टेबल के शव को देखकर परिजन रो पड़े

पिता सेवानिवृत टीचर, भाई भी कॉन्स्टेबल

शैतान राम का परिवार श्रीराम नगर की ढाणी जांबा का रहने वाला है कॉन्स्टेबल के पिता जोरा राम सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। शैतान राम सहित 3 भाई और एक बहन है उसका बड़ा भाई गिरधारी लाल भी पुलिस कॉन्स्टेबल है और वर्तमान में दूदू में पोस्टेड है दूसरा वह स्वयं था। तीसरा भाई मनफूल प्राइवेट जॉब करता है शैतान राम वर्ष 2013 में कॉन्स्टेबल भर्ती हुआ था शैतान राम शादीशुदा था उसके 5 और 7 साल के दो बेटे है

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!