बिजनेसमैन ने गर्ल्स-सैनिक-स्कूल के लिए दी 108 करोड़ की प्रॉपर्टी:बीकानेर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास बनेगा, 2026 से शुरू होंगे एडमिशन
बीकानेर : बिजनेसमैन पूनमचंद राठी के परिवार की गिनती बीकानेर के बड़े भामाशाह परिवार में होती है। जो बिल्डिंग सैनिक स्कूल के लिए दी गई उस पर पहले मेडिकल रिसर्च सेंटर बनना था।

बीकानेर में राजस्थान का पहला गर्ल्स सैनिक स्कूल शुरू होने जा रहा है। बीकानेर मूल के कोलकात्ता बेस्ड बिजनेसमैन पूनमचंद राठी ने स्कूल के लिए 108 करोड़ की प्रॉपर्टी दान की है।
स्कूल का पहला सत्र साल 2026 में शुरू होने की संभावना है। इसके लिए देशभर से एग्जाम के जरिए बेटियों का सिलेक्शन किया जाएगा। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से करीब 150 किलोमीटर दूर जयमलसर गांव में ये स्कूल होगा।
इसमें एडमिशन अगले से शुरू होंगे। शुक्रवार को एक विशेष समारोह में स्कूल के लिए दान की गई जमीन और बिल्डिंग के डॉक्यूमेंट्स सौंपने का औपचारिक कार्यक्रम होगा।
इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मौजूद रहेंगे।
स्कूल की बिल्डिंग बीते कई दिनों से रेनोवेशन किया जा रहा है। शुक्रवार को इसे सरकार को सौंपा जाएगा।
स्कूल की बिल्डिंग बीते कई दिनों से रेनोवेशन किया जा रहा है। शुक्रवार को इसे सरकार को सौंपा जाएगा।
सबसे पहले जानिए- कौन है प्रॉपर्टी दान करने वाला राठी परिवार
रामनारायण राठी परिवार बीकानेर के जयमलसर से ही संबंध रखता है। कोलकात्ता बेस्ड बिजनेस वाली इस फैमिली की गिनती बड़े बिजनेस घरानों में होती है। फैमिली का टेक्सटाइल और कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है।
बिजनेस के साथ फैमिली सोशल कार्यों में भी एक्टिव है। विशेषकर बीकानेर जिले में फैमिली की ट्रस्ट ने हॉस्पिटल वार्ड, धर्मशाला, स्कूल की बिल्डिंग सहित कई निर्माण कार्य करवाए हैं।
ट्रस्ट के संचालक पूनमचंद राठी ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता की याद में ये बिल्डिंग और जमीन सरकार को दान में दी है।
राजस्थान बोर्ड ही कराएगा परीक्षा
इस स्कूल की घोषणा राज्य सरकार ने 2024-25 और 2025-26 में की थी। स्कूल में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश केवल छात्राओं को ही मिलेगा। हर क्लास में 80 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
प्रदेश में वर्तमान में कुल 9 स्कूल शुरू करने की योजना है। एक स्कूल श्रीगंगानगर में बनाया जाएगा। जो कि नॉर्मल सैनिक स्कूल होगा। सभी 9 सैन्य स्कूलों में साइंस के सभी विषयों को पढ़ाने की व्यवस्था होगी।
ये स्कूल पूरी तरह हॉस्टल सुविधा वाले होंगे। इनके एग्जाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आयोजित कराएगी।
राजस्थान के इस पहले गर्ल्स सैनिक स्कूल में एडमिशन का प्रोसेस और सुविधाएं रक्षा मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार ही होगी।
राजस्थान के इस पहले गर्ल्स सैनिक स्कूल में एडमिशन का प्रोसेस और सुविधाएं रक्षा मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार ही होगी।
आधुनिक सुविधाओं वाला होगा स्कूल
इस स्कूल में सेना में जाने के ड्रीम को पूरा करने की हर तैयारी यहां कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार देश में संचालित हो रहे दूसरे सैन्य स्कूलों की तरह यहां पूरी सुविधाएं डेवलप की जाएंगी।
इस स्कूल के साथ राजस्थान में खुलने वाले दूसरे सैनिक स्कूल भी चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल की तरह चलाए जाएंगे। हर स्कूल में प्रधानाचार्य और हॉस्टल वार्डन सेना से रिटायर्ड अधिकारी होंगे।
बाकी के शिक्षक और कर्मचारी राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत लोगों में से लिए जाएंगे।




