टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

भीनमाल: पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने किया पौधारोपण, मालवीय नगर में आरक्षित भूमि पर लगाए पौधे

जालौर : भीनमाल

भीनमाल विक्रम राठी स्थानीय पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के लिए आरक्षित मालवीय नगर स्थित भूमि पर रविवार को पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस थाना परिसर में पारंपरिक स्वागत से हुई, जहां ज्ञानचन्द्र यादव को माला पहनाकर, साफा बांधकर तथा गुड़-धनिया खिलाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक अन्नराजसिंह राजपुरोहित, थाना अधिकारी रामेश्वरलाल भाटी, एसआई गनी मोहम्मद, भाजपा नेता जोरावरसिंह राव, मनोज अग्रवाल, किशोर सांखला, रामलाल, मदनलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!