टॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़
आज दिनांक 18 जुलाई, 2025 को पंचायत समिति, आबूरोड के सभागार भवन में जन्म-मृत्यु एवं मुख्यमंत्री ई-ग्राम के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
सिरोही : आबूरोड

जिसमें जिला स्तर से श्री सियाराम मीना (उप निदेशक), अंकित मांडिया (बी.एस.ओ. पिण्डवाडा) तथा सोहन लाल वर्मा (संगणक) एवं ब्लॉक से श्री धर्मेंद्र कुमार, प्रगति प्रसार अधिकारी, अचल सिंह सहायक विकास अधिकारी एवं श्रीराम गोपाल मीना, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी के द्वारा समस्त रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार एवं ई-ग्राम प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, सिरोही से आये हुए अधिकारी / कर्मचारी द्वारा जन्म-मृत्यु से संबंधित आने वाली तकनीकी समस्याओं के निस्तारण के लिए तथा मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजनान्तर्गत आबाद राजस्व गांव की सूचना संकलन का कार्य ई-ग्राम प्रभारियों के द्वारा किये जाने के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रमाणिक सूचनाएं संकलित करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गये।




