क्राइमटॉप न्यूज़दुनियायुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाईकिल बरामद।

सिरोही : आबूरोड

श्री अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में व श्री प्रभुदयाल धानिया अति. पुलिस अधीक्षक एवं श्री गोमाराम चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में श्री हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर चोरी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर दो मोटरसाईकिल बरामद की।

घटना का विवरणः-दिनांक 11.07.2025 को प्रार्थी श्री कैलाश पुत्र भोरीलाल जाति बैरवा उम्र 45 साल निवासी मोरथला आबूरोड पुलिस थाना आबूरोङ सदर जिला सिरोही ने एक टाईपशुदा रिपोर्ट वास्ते कायमी मुकदमा हेतु पेश की कि मोटरसाईकिल हीरो होण्डा सीडी डिलक्स नम्बर आरजे 24 एससी 3450 एचडीएफसी बैंक के बाहर हँडल लॉक कर पार्क किया था दोपहर करीब 03.35 पीएम पर बाहर आकर देखा तो मुझे मेरी मोटरसाईकिल दिखाई नहीं दी। मेरी मोटरसाईकिल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण संख्या 218/11. 07.2025 मामला धारा 303 (2) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः दौराने अनुसधान गठित टीम द्वारा कठिन मेहनत से घटनास्थल के आस पास के लगे सीसीटीवी कैमरों व तकनीकी साक्ष्य तथा आसुचना के आधार पर, लगन से घटना में शरीक मुल्जिम मुल्जिम को गिरफ्तार कर बाद पुछताछ के दिनाक 02.07.2025 को एचडीएफसी बैंक के बाहर खडी चोरी गई मोटरसाईकिल को बरामद किया तथा दौराने अनुसधान मुल्जिम रणछोड ने सरकारी अस्पताल आकराभटटा से सामने से एक अन्य मोटरसाईकिल हिरो सीडी डिल्कस बिना नम्बरी स्वीकार करने पर मुल्जिम रणछोड की निशानदेही से बरामद कर धारा 106 बीएनएसएस में जब्त की गई व वर्ष 2025 मे थाना आबूरोड शहर द्वारा अब तक चोरी हुई 12 मोटरसाईकील व एक वेन्यु कार बरामद कर अलग- अलग प्रकरण व धारा 106 बीएनएसएस मे जब्त कि गई ।

गिरफ्तार मुल्जिमः रणछोड पुत्र शान्तिलाल जाति रावल उम्र 36 साल निवासी वीरवाडा पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-

1  श्रवणसिह सउनि पुलिस थाना आबूरोङ शहर

2  दिलीप मीणा हैडकानि नं 643 पुलिस थाना आबूरोड शहर

3  ओमप्रकाश कानि न. 340 पुलिस थाना आबूरोड शहर

4  बद्रीनाथ कानि नं 766 पुलिस थाना आबूरोड शहर

5  सुभाष कानि नं 507 पुलिस थाना आबूरोड शहर

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!