
भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् बुधवार को शाम 4 बजे शहर के नंदी गोशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, भाजपा नगर अध्यक्ष ताराराम कुमावत के निर्देश पर पूर्व प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार व भाजपा युवा नेता माली अर्जुन गहलोत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता उत्तम गहलोत की उपस्थिति में पौधरोपण किया जिसमें नीम का 1 व जामुन के 3 पेड़ लगाए वही गहलोत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि पेड़ मनुष्य जीवन के लिए बहुत उपयोगी है हमें इसे समय समय पर पानी पिलाने व इनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी जिसमें प्रहलाद माली,गजेन्द्र गहलोत,हितेश परमार,सुरेश गहलोत,रमेश माली, विकास गहलोत,जयंतीलाल माली,विक्रम आर्य व भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।



