सिरोही, 18 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में त्रिस्तरीय जनसुनवाई अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक निदेशक लोक सेवाएं हरिसिंह देवल ने बताया कि जून माह के तृतीय गुरुवार 19 जून को जिला स्तर पर (सूचना प्रौद्योगिकी संचार विभाग कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 11 बजे) आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में “अटल जन सेवा शिविर“ आयोजित किया जाएगा।




