दुनियाराजस्थानलोकल न्यूज़
आरएमआरएस की बैठक का आयोजन हुआ
सिरोही,। आरएमआरएस (राजस्थान मेडिकेयर रिलिफ सोसायटी) की बैठक का आयोजन गुरूवार को जिला परिषद सभागार में किया गया।
बैठक में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेन्द्र महात्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराडी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी साथ ही अन्य आवश्यक निर्णय भी लिए गए।इस दौरान आक्सीजन प्लांट फायर सेफ्टी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाएं जाने का निर्णय लिया गया। वहीं आरएमआरएस का सदस्य बनाने के लिए लोकेश खंडेलवाल व महेन्द्र माली के नाम की अनुशंसा की गई, अंत में पीएमओ महात्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।




