दुनियाराजस्थानलोकल न्यूज़

दिव्यांग उपकरण चिन्हिकरण शिविर 30 जून तक

सिरोही,। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी के आदेशानुसार जिले के समस्त ब्लॉक में 30 जून तक दिव्यांग उपकरण चिन्हिकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि तय कार्यक्रमानुसार दिव्यांग उपकरण चिन्हिकरण शिविर 20 जून को पिंडवाड़ा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहिडा एवं पिंडवाडा में, आबूरोड ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आबूपर्वत में, 23 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरूपगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भूला एवं झाडोली में, 24 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नित्तौडा एवं नांदिया में, 25 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भारजा, उप जिला अस्पताल आबूरोड एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवदर में, 26 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अनादरा, सिरोडी एवं बांट में, 27 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंडार, भटाणा, एवं सनवाडा आर में, 30 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दांतराई, चनार एवं देलदर में शिविर आयोजित होंगे।

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!