टॉप न्यूज़दुनियाराजस्थानलोकल न्यूज़
राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास सिरोही में प्रवेश आमंत्रित
सिरोही, 27 जून। अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा सिरोही जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास (50 बैडेड) में कक्षा 9 एवं उच्चतर कक्षाओं/पाठ्यक्रमों/तकनीकी/व्यावसायिक पाठ्यक्रमों/कोचिंग में नियमित रूप से अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग (जैन, सिख, बौद्ध, मुस्लिम, ईसाई, पारसी) के बालकों के लिए निःशुल्क प्रवेश आमंत्रित किये गए हैं।
आवेदनकर्ता छात्र अपने आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज के साथ आवेदन प्रपत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय सिरोही में अंतिम तिथि 25 जुलाई तक जमा करवा सकते है। सत्र 2025-26 के लिए छात्रावास 01 अगस्त से प्रारम्भ होगा। छात्रावास में छात्रों को नाश्ता, लंच, डिनर, आवास सहित समस्त सुविधाए निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चौधरी ने अल्पसंख्यक वर्ग के शैक्षणिक सुदृढीकरण के लिए अधिकाधिक आवेदन की अपील की है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष 02972-225441, विभागीय वेबसाईट अथवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिरोही कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।



