टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियाराजस्थानलोकल न्यूज़

राजस्थान रोडवेज की बसों में लगने वाले हैं कैमरे, सुपरलग्जरी और डीलक्स बसों से होगी शुरूआत

राजस्थान रोडवेज की बसों में अब तीसरी आंख की नजर रहेगी. रोडवेज प्रशासन बसों में कैमरे लगाने जा रहा है. जिसकी मॉनिटरिंग रोडवेज मुख्यालय से की जा सकेगी. इससे रोडवेज बसों में महिलाओं की सुरक्षा तो बेहतर होगी ही, चोरी करने वाले परिचालकों पर लगाम लगने की भी उम्मीद है.

राजस्थान रोडवेज की बसों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जब रोडवेज और परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक ली थी, तो उसमे बसों में कैमरे लगाने का सुझाव दिया था. इससे न केवल बसों में चोरी की गुजांइश कम होगी, साथ ही बसों में होने वाले विवादों में सही तस्वीर रोडवेज प्रशासन के सामने आ सकेगी.

कैमरे लगाए जाने से बसों में बिना टिकट यात्रा कराने वाले परिचालकों पर कार्रवाई हो सकेगी. पायलट प्रोजेक्ट पर तीन कंपनियां बसों में सीसीटीवी कैमरों का डेमो दे रही हैं. यह सफल होने के बाद सभी डिपो की बसों में कैमरे लगाए जाएंगे.

पहले चराजस्थान रोडवेज की बसों में लगने वाले हैं कैमरे,रण में डीलक्स डिपो की सुपरलग्जरी और डीलक्स बसों में कैमरे लगाए जाएंगे. दरअसल राजस्थान रोडवेज की बसों में बिना टिकट यात्रा कराने वाले परिचालकों की संख्या काफी अधिक है. इस पर रोक लगाने के लिए रोडवेज प्रशासन बसों में पैसेंजर काउंटिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है. इससे बिना टिकट यात्रा के मामलों पर रोक लगने की उम्मीद रहेगी.

सिरोही जालोर लाइव न्यूज़

माउंट आबू की वादियों से लेकर सांचौर के रेगिस्तान तक और भीनमाल की ऐतिहासिक धरती से लेकर शिवगंज के बाज़ारों तक, हमारी टीम ज़मीनी स्तर पर सक्रिय है। हम केवल खबरें ही नहीं दिखाते, बल्कि आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। नमस्ते, मैं [ Kरावल ] हूँ, एक स्वतंत्र पत्रकार और [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] का संस्थापक। सिरोही और जालोर की मिट्टी से जुड़ा होने के नाते, मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करना और यहाँ की सकारात्मक खबरों को दुनिया के सामने लाना है। सालों के अनुभव और स्थानीय समझ के साथ, मैं और मेरी टीम न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आप तक ऐसी खबरें पहुँचाते हैं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं। "निष्पक्षता ही हमारी पहचान है और आपका विश्वास हमारी ताकत।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!